सरकार के सूचना आयुक्त ने की 'ओपेनहाइमर' से सेक्स के समय गीता पढ़ने वाला सीन हटाए जाने की मांग
भारत सरकार के सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन की तरफ से फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन से फिल्म 'ओपेनहाइमर' से सेक्स के दौरान गीता पढ़वाए जाने वाला सीन हटाने की मांग की है। उन्होंने ओपन लेटर में लिखा, "एक वैज्ञानिक के जीवन पर आधारित यह अनावश्यक सीन दिखाने की क्या वजह और तुक है, हमें नहीं पता।"