सरकार गरीब लोगों और जानवरों को जी20 के प्रतिनिधियों से छिपा रही है: राहुल गांधी
कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनज़र झुग्गियों को ढकने या ध्वस्त करने और आवारा जानवरों को पकड़े जाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "भारत सरकार (देश के) गरीब लोगों और जानवरों को छिपा रही है। हमारे मेहमानों (जी20 के प्रतिनिधि) से भारत की हकीकत छिपाने की ज़रूरत नहीं है।"