सरकार गांवों के पास होम स्टे और होटल को सपोर्ट करने के लिए काम कर रही है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘मिशन मोड में पर्यटन का विकास’ विषय पर वेबिनार में कहा कि केंद्र सरकार ने बॉर्डर किनारे पर बसे गांवों में वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज योजना शुरू की है। उन्होंने कहा, "होम स्टे, छोटे होटल, छोटे रेस्टोरेंट या ऐसे बिज़नेस के लिए लोगों को ज़्यादा-से-ज़्यादा सपोर्ट करने को लेकर केंद्र सरकार काम कर रही है।"