सरकार तुरंत इस पर स्पष्टीकरण दे: 67 करोड़ लोगों व संगठनों का डेटा चोरी होने पर कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने करीब 67 करोड़ लोगों व संगठनों का डेटा चोरी होने के खुलासे पर रविवार को ट्वीट किया, "यह भारतीयों की निजता और सुरक्षा पर वार है जो हमें कतई स्वीकार नहीं है।" जयराम ने लिखा, "सरकार तुरंत इस मामले पर स्पष्टीकरण दे।" गौरतलब है, यह देश की सबसे बड़ी डेटा चोरी बताई जा रही है।