सरकार द्वारा प्रायोजित यात्रा के दौरान इज़रायल में लापता हुआ केरल का किसान देश लौटा
केरल का किसान जो राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित यात्रा के दौरान इज़रायल में लापता हो गया था सोमवार को देश लौट आया। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राज्य सरकार से माफी मांगते हुए किसान ने कहा, "वह येरुशलम और बेथलहम में पवित्र स्थलों की यात्रा करने चला गया था।" बकौल किसान, उन्हें मीडिया से उनके लापता होने का पता चला।