सरकार ने 2 साल बाद बढ़ाया थर्ड पार्टी मोटर बीमा प्रीमियम, 1 जून से होगा प्रभावी
केंद्र सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए थर्ड पार्टी के मोटर बीमा प्रीमियम में 2 साल बाद वृद्धि की है। अधिसूचित संशोधित दरों के अनुसार, 1,000 सीसी इंजन क्षमता वाली निजी कारों पर ₹2,072 की जगह 1 जून से ₹2,094 की दर से प्रीमियम लगेगा। वहीं, 150-350 सीसी इंजन क्षमता वाले दो-पहिया वाहनों पर ₹1,366 का प्रीमियम लगेगा।