सरकार ने 2019 चुनाव से पहले ₹3 लाख करोड़ मांगे थे, आरबीआई ने नहीं दिए: पूर्व डिप्टी गवर्नर
आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने दावा किया है कि आरबीआई ने 2018 में सरकार का एक प्रस्ताव अस्वीकार किया था जिससे सरकार और आरबीआई में मतभेद पैदा हुए थे। बकौल आचार्य, सरकार ने प्रस्ताव में लोकसभा चुनाव (2019) के मद्देनज़र चुनाव पूर्व खर्च के लिए आरबीआई की बैलेंस-शीट से ₹2-₹3 लाख करोड़ निकालने की योजना बनाई थी।