सरकार ने आईएएस अधिकारी विक्रम देव दत्त को बनाया डीजीसीए का अगला प्रमुख
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने विमानन नियामक डीजीसीए के अगले महानिदेशक के तौर पर विक्रम देव दत्त की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी दत्त फिलहाल एअर इंडिया असेट्स होल्डिंग लिमिटेड के सीएमडी के रूप में कार्यरत हैं। वह 28 फरवरी 2023 को डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद कार्यभार संभालेंगे।