सरकार ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए जारी की उच्च स्तर की चेतावनी
केंद्र सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) ने 1-महीने के भीतर दूसरी बार एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उच्च स्तर की चेतावनी जारी की और बताया कि इससे एंड्रॉयड वर्ज़न्स 11, 12, 12L, 13 और 14 प्रभावित हुए हैं। बकौल सीईआरटी-इन, एंड्रॉयड में ये खामियां गूगल प्ले सिस्टम अपडेट्स, मीडियाटेक कंपोनेंट्स और क्वॉलकॉम कंपोनेंट्स की वजह से मिली हैं।