सरकार ने एलआईसी कर्मचारियों के लिए 17% वेतन वृद्धि को दी मंज़ूरी
सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मचारियों के वेतन में 17% की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी है जो 1 अगस्त 2022 से प्रभावी है। इससे 1.10 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा। इसके साथ एलआईसी में 1 अप्रैल 2010 के बाद शामिल हुए लगभग 24,000 कर्मचारियों का एनपीएस योगदान 10% से बढ़ाकर 14% कर दिया गया है।