सरकार ने किया स्टीम इंजन की ट्रेन जैसी दिखने वाली नई 'टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन' का अनावरण
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टीम इंजन की ट्रेन जैसी दिखने वाली नई 'टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन' का अनावरण किया है। रेल मंत्रालय ने चेन्नई के पुरट्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वैष्णव द्वारा ट्रेन का निरीक्षण करने का वीडियो शेयर किया है। वैष्णव ने यात्रियों से सफाई आदि को लेकर फीडबैक लिया।