सरकार ने की कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी दर्ज करने वाले 9 राज्यों के हालात की समीक्षा
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के हालात की समीक्षा की है। केंद्र ने कहा, "इन राज्यों में या तो नए दैनिक मामलों या संक्रमण दर में वृद्धि दर्ज हुई है।" इन राज्यों को टेस्ट, सर्विलांस और टीकाकरण बढ़ाने की सलाह दी गई है।