सरकार ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड को लेकर जारी की चेतावनी, शेयर किए सुरक्षा के टिप्स
गृह मंत्रालय की साइबर सिक्योरिटी टीम 'साइबर दोस्त' ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड को लेकर 'X' पर चेतावनी जारी की है। 'साइबर दोस्त' ने लिखा, "चर्चित वेबसाइट्स से ऑनलाइन शॉपिंग करें। अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारियां सार्वजनिक रूप से किसी को न बताएं।" इसके अलावा 'साइबर दोस्त' ने लिखा, "अनधिकृत शुल्कों की जानकारी के लिए अपना बैंक स्टेटमेंट नियमित देखें।"