सरकार ने गूगल क्रोम यूज़र्स के लिए जारी की उच्च स्तर की चेतावनी
केंद्र सरकार के भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सर्ट-इन) ने कई दिक्कतों का हवाला देते हुए गूगल क्रोम यूज़र्स के लिए उच्च स्तर की चेतावनी जारी की है। सर्ट-इन ने कहा कि विंडोज़ के लिए 115.0.5790.170/.171 से पहले वाले गूगल क्रोम वर्ज़न जबकि मैक के लिए 115.0.5790.170 से पहले वाले क्रोम वर्ज़न प्रभावित हैं जिनका फायदा अटैकर्स उठा सकते हैं।