सरकार ने घरेलू उड़ानों के किराए की सीमा को हटाया, 31 अगस्त से लागू होगा फैसला
सरकार ने घरेलू उड़ानों के किराए पर लागू सीमा को हटाने की घोषणा की है जो 31-अगस्त से लागू होगा। कोविड-19 महामारी के मद्देनज़र 2020 में घरेलू उड़ानों के किराए पर यह सीमा लागू हुई थी। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "लगातार बढ़ रही मांग और एयर टरबाइन ईंधन की कीमतों के विश्लेषण के...बाद यह फैसला लिया गया।"