सरकार ने जनवरी-मार्च के लिए कुछ लघु बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरें बढ़ाईं
केंद्र सरकार ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिए नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) समेत कुछ अन्य लघु बचत जमा योजनाओं के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इसके तहत एनएससी पर मिलने वाली ब्याज दर को 6.8% से बढ़ाकर 7.0% कर दिया गया है। वहीं, सीनियर सिटिज़न सेविंग्स स्कीम पर मिलने वाली ब्याज दर 7.6% से बढ़ाकर 8.0% की गई है।