सरकार ने जारी किया 2022 में एक्सट्रीम वेदर इवेंट्स के कारण मरने वालों का राज्यवार डेटा
सरकार ने बताया है कि 2022 में बिजली कड़कना, हीटवेव जैसी एक्सट्रीम वेदर इवेंट्स के कारण देशभर में 2,227 लोगों की मौत हुई। इन इवेंट्स के कारण 2022 में बिहार में सर्वाधिक 418 लोगों की मौत हुई जिसके बाद असम (257), उत्तर प्रदेश (201) का स्थान रहा। इसके अलावा, महाराष्ट्र और ओडिशा में इनके कारण 194-194 लोगों की मौत हुई।