सरकार ने जारी किया पहले पायलट विहीन मनुष्य वाहक ड्रोन 'वरुणा' का वीडियो
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को पहले पायलट विहीन मनुष्य वाहक ड्रोन 'वरुणा' का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, "ड्रोन, अब मालवाहक ही नहीं, मनुष्य वाहक भी बनेगा! आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 'वरुणा' को प्रदर्शित किया गया जो एक बार में 130-किलोग्राम वज़न के साथ 25-किलोमीटर तक की उड़ान भर सकता है।"