सरकार ने जारी की एडवाइज़री, बताया- हीटवेव से सर्वाधिक खतरा किन लोगों को है?
सरकार ने हेल्थ एडवाइज़री जारी कर बताया है कि भीषण गर्मी/हीटवेव से सर्वाधिक खतरा नवजात/छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बाहर काम कर रहे लोगों, मानसिक बीमारी वाले लोगों, हृदय रोग/हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को है। मंत्रालय के अनुसार, इन लोगों पर अतिरिक्त ध्यान देने की ज़रूरत है। बकौल मंत्रालय, अकेले रह रहे वृद्ध/बीमार लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी होनी चाहिए।