सरकार ने जारी की पीएम मोदी की संपत्ति की ताज़ा जानकारी, चल संपत्ति बढ़कर ₹2.23 करोड़ हुई

प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति की ताज़ा जानकारी जारी की है। इसके मुताबिक, प्रधानमंत्री की चल संपत्ति 2021-22 में ₹26.13 लाख बढ़कर ₹2.23 करोड़ हो गई है जिसमें फिक्स्ड डिपॉज़िट, बैंक बैलेंस, जीवन बीमा पॉलिसी, आभूषण शामिल हैं। गुजरात के आवासीय प्लॉट की हिस्सेदारी दान करने के बाद अब प्रधानमंत्री के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।

Load More