सरकार ने जारी की सीएए के तहत नागरिकता के आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ों की सूची

केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत नागरिकता के आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ों की सूची जारी की है। इनमें अफगानिस्तान/बांग्लादेश/पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी पासपोर्ट की प्रति या किसी भी प्रकार के पहचान दस्तावेज़ शामिल हैं। वहीं, भारत में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाणपत्र या आवासीय परमिट भी आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची में शामिल है।

Load More