सरकार ने टेस्टिंग के तहत लोगों के फोन पर भेजा 'आपातकालीन चेतावनी' लिखा फ्लैश मेसेज
केंद्र सरकार ने गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे देशभर में कई लोगों को फ्लैश मेसेज भेजा जिसमें 'आपातकालीन चेतावनी: गंभीर' लिखा था। सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लागू किए जा रहे देशव्यापी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग के तहत यह मेसेज भेजा। सरकार आपात स्थिति में लोगों को समय पर अलर्ट करने के लिए ऐसा कर रही है।