सरकार ने पेट्रोल पर ₹8/लीटर और डीज़ल पर ₹6/लीटर उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा की
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बताया कि सरकार ने पेट्रोल व डीज़ल पर क्रमश: ₹8/लीटर और ₹6/लीटर केंद्रीय उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा की है। सीतारमण ने आगे कहा, "इससे पेट्रोल की कीमत ₹9.5/लीटर और डीज़ल की कीमत ₹7/लीटर कम हो जाएगी।" उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ₹200/गैस सिलिंडर की सब्सिडी देने की भी घोषणा की।