सरकार ने प्रजनन कोशिका 'ह्यूमन गैमट' के आयात पर लगाई रोक

सरकार ने प्रजनन कोशिका 'ह्यूमन गैमट' के आयात पर रोक लगा दी है जिसके दायरे में शुक्राणु और अंडाणु आते हैं। विदेश व्यापार महानिदेशालय की अधिसूचना के अनुसार, असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (रेगुलेशन) ऐक्ट 2021 और सरोगेसी (रेगुलेशन) ऐक्ट 2021 के तहत यह रोक लगाई गई है। सरकार ने 8 साल पहले मानव भ्रूण के आयात पर रोक लगाई थी।

Load More