सरकार ने प्रतिबंधित ग्रुप से जुड़े 'पंजाब पॉलिटिक्स टीवी' की ऐप व वेबसाइट पर लगाई रोक
सरकार ने 'पंजाब पॉलिटिक्स टीवी' की ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। सरकार के मुताबिक, यह प्रतिबंधित 'सिख फॉर जस्टिस' से संबद्ध है जिसे गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत गैर-कानूनी घोषित किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि चैनल की सामग्री सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने व अलगाववाद को भड़काने वाली थी।