सरकार ने बताया देश के किन राज्यों की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं बंद?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की जेलों में सर्वाधिक 63,751 कैदियों को रखने की क्षमता है जबकि वहां 1.17 लाख कैदी बंद हैं। वहीं, बिहार में 47,750 की क्षमता के मुकाबले 66,879 कैदी, मध्य प्रदेश में 29,571 के मुकाबले 48,513 कैदी, महाराष्ट्र में 24,772 के मुकाबले 36,853 कैदी और राजस्थान में 22,897 के मुकाबले 22,938 कैदी बंद हैं।