सरकार ने बताया, सीज़नल फ्लू होने पर क्या करें और क्या ना करें
सरकार ने सीज़नल फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच बचाव के उपाय बताए हैं। सरकार ने कहा कि छींकते और खांसते समय मुंह और नाक ढकें, मास्क पहने व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और आंख-नाक छूने से बचें। वहीं, सरकार ने लोगों को हाथ मिलाने से बचने और सार्वजनिक जगहों पर नहीं थूकने की सलाह दी है।