सरकार ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन से जुड़ा वीडियो किया शेयर, बताया 'भविष्य का प्रवेश द्वार'
रेल मंत्रालय ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़ा एक वीडियो गुरुवार को X पर शेयर किया। मंत्रालय ने वीडियो के साथ लिखा, "'भविष्य का प्रवेश द्वार', भारत की पहली बुलेट ट्रेन का काम जारी है।" वीडियो में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का स्वरूप, ट्रेन के स्टेशन और कॉकपिट पैनल का डिज़ाइन दिखाया गया है।