सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ नडेला पर ₹2 लाख व लिंक्डइन पर लगाया ₹7 लाख का जुर्माना
भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को कंपनी अधिनियम के तहत महत्वपूर्ण लाभकारी स्वामित्व नियमों के उल्लंघन को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली लिंक्डइन इंडिया और 8 अन्य लोगों पर ₹27.10 लाख का जुर्माना लगाया। लिंक्डइन इंडिया पर ₹7 लाख और नडेला पर ₹2 लाख का जुर्माना लगाया गया है।