सरकार ने मॉनसून सत्र से पहले 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
'एएनआई' के मुताबिक, केंद्र सरकार ने मॉनसून सत्र के शुरू होने से पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया था कि संसद सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा और इस सत्र में 17 बैठकें होंगी। गौरतलब है, इस बार मॉनसून सत्र पुराने संसद भवन में ही होगा।