सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर के आयात पर लगाई पाबंदी
सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर के आयात पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, "वैध लाइसेंस के आधार पर इन चीज़ों के सीमित आयात की अनुमति दी जाएगी।" 'एचएसएन 8741' के अंतर्गत आने वाले अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर भी पाबंदी लगाई गई है।