सरकार ने लॉन्च किया युवाओं के लिए 4 साल की सैन्य सेवा वाला नया भर्ती मॉडल 'अग्निपथ'
सरकार ने 4-साल की सैन्य सेवा के लिए 'अच्छे वेतन' वाला भर्ती मॉडल 'अग्निपथ' लॉन्च किया है। 10वीं व 12वीं पास 17.5-21 वर्षीय उम्मीदवारों का योग्यता के आधार पर अग्निवीर के तौर पर चयन होगा और सेवा के बाद वे नियमित सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। 4-साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा।