केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत आवेदन करने के लिए 'सीएए-2019' मोबाइल ऐप चालू हो गया है। मंत्रालय ने X पर लिंक शेयर कर लिखा, "इसे गूगल प्ले स्टोर से या https://Indiancitizenshiponline.nic.in वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।" गौरतलब है, सरकार ने 11 मार्च को सीएए की अधिसूचना जारी की थी।