सरकार ने विदेश यात्रा के लिए कोविड-19 की प्रीकॉशन डोज़ के अंतराल को घटाकर 3 महीने किया

सरकार ने दिशानिर्देश जारी करते हुए बताया है कि विदेश जा रहे भारतीय नागरिक अब कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक के 90 दिन बाद प्रीकॉशन डोज़ लगवा सकते हैं। शिक्षा, नौकरी, कारोबार आदि के लिए विदेश जा रहे लोग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्हें कोविन पोर्टल पर वीज़ा या यात्रा संबंधी दस्तावेज़ अपलोड करने की ज़रूरत नहीं है।

Load More