सरकार ने विमान के पास बैठकर खाना खाते लोगों के वीडियो को लेकर इंडिगो को थमाया नोटिस
केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने फ्लाइट डायवर्ट होने के बाद मुंबई एयरपोर्ट के टरमैक पर विमान के पास बैठकर खाना खाते लोगों का वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद इंडिगो व एयरपोर्ट प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस थमाया है। बकौल नोटिस, उचित इंतज़ाम न किए जाने से यात्रियों को ऐसे हालात का सामना करना पड़ा जो अस्वीकार्य है।