सरकार ने विश्व किडनी दिवस पर बताए किडनी को स्वस्थ रखने के तरीके
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को विश्व किडनी दिवस पर किडनी को स्वस्थ रखने के तरीके बताते हुए कहा, "स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं...अपनी किडनी की देखभाल करें।" मंत्रालय ने लोगों को नियमित व्यायाम करने, पर्याप्त पानी पीने, ब्लड शुगर के स्तर की निगरानी करने, नमक का सीमित सेवन करने और धूम्रपान व अत्यधिक शराब के सेवन से बचने की सलाह दी है।