सरकार ने वीडियो जारी कर बताया, सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन
गृह मंत्रालय ने एक वीडियो जारी कर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बताई है। आवेदकों को https://indiancitizenshiponline.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर एक फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ उसे जमा कराना होगा। सरकार ने संसद से पारित होने के 4 साल बाद सीएए की अधिसूचना जारी की है।