सरकार ने 'वैलेंटाइंस डे ऑनलाइन सेल स्कैम' को लेकर जारी की चेतावनी
सरकार के भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) ने 'वैलेंटाइंस डे ऑनलाइन सेल स्कैम' को लेकर चेतावनी जारी की है और बताया है कि धोखेबाज़ फर्ज़ी ऑफर देकर लोगों को ठग रहे हैं। सीईआरटी-इन ने लोगों को पॉप-अप ऐड्स पर क्लिक न करने, उन्हें ब्लॉक करने और सिर्फ सुरक्षित व अधिकृत वेबसाइट्स पर ब्राउज़ करने की सलाह दी है।