सरकार ने शेयर किए ट्रेनों की धुलाई के पुराने और नए तरीके के वीडियो
रेल मंत्रालय ने दो वीडियो का कोलाज ट्विटर पर शेयर कर बताया है कि ट्रेनों की धुलाई का तरीका बदल गया है। मंत्रालय ने लिखा, "हाथों से धुलाई से लेकर सिस्टमैटिक होने तक।" पहले के वीडियो में कर्मचारी कोच को हाथों से साफ करते जबकि नए वीडियो में ये ऑटोमैटिक वॉशिंग प्लांट से साफ होते दिख रहे हैं।