सरकार ने शेयर किए राम मंदिर समारोह के 'न भुलाए जाने वाले पल'
सरकार ने राम मंदिर समारोह के 'न भुलाए जाने वाले पल' का एक वीडियो जारी किया है। इसमें राम मंदिर के निर्माण में शामिल श्रमजीवियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुष्प वर्षा करने, मंच पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चरणामृत ग्रहण कर अपना 11 दिवसीय व्रत खत्म करने और साधुओं से पीएम मोदी के आशीर्वाद लेने के वीडियोज़ शामिल हैं।