सरकार ने शेयर किया अहमदाबाद के नए रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित डिज़ाइन

रेल मंत्रालय ने अहमदाबाद (गुजरात) रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद उसके प्रस्तावित डिज़ाइन की तस्वीरें शेयर की हैं। मंत्रालय के मुताबिक, स्टेशन का डिज़ाइन प्रतिष्ठित मोढेरा सूर्य मंदिर से प्रेरित होगा और स्टेशन को बुलेट ट्रेन, मेट्रो स्टेशन और मौजूदा बीआरटी से जोड़ा जाएगा। स्टेशन के ट्रैक्स के ऊपर 648-मीटर × 140-मीटर चौड़ा रूफ प्लाज़ा बनेगा।

Load More