सरकार ने शेयर किया एक साल में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में हुई वृद्धि का ग्राफ
सरकार ने पिछले साल की तुलना में 2023 में जनवरी से अगस्त के बीच घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में हुई वृद्धि का ग्राफ शेयर किया है। 2022 में जनवरी-अगस्त तक घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 7 करोड़ थी जो 2023 में बढ़कर 10 करोड़ हो गई। डीजीसीए के अनुसार, यात्रियों की संख्या में 30.55% की वार्षिक वृद्धि हुई है।