सरकार ने शेयर किया ट्रेन के केबिन से रिकॉर्ड हुआ देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो टनल का वीडियो
केंद्र सरकार के हैंडल @AmritMahotsav ने X पर कोलकाता में देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो टनल का वीडियो शेयर किया है जिसे मेट्रो ट्रेन के ड्राइवर केबिन से रिकॉर्ड किया गया है। सरकार ने लिखा, "मेट्रो ट्रेनें इस 520-मीटर की टनल को महज़ 45-सेकेंड में पार करेंगी। अद्भुत!" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इस टनल का उद्घाटन किया था।