सरकार ने शेयर किया बुलेट ट्रेन के लिए बन रहे भारत के पहले बिना गिट्टी वाले ट्रैक का वीडियो
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई से अहमदाबाद तक की बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए भारत के पहले बिना गिट्टी वाले ट्रैक का निर्माण कार्य दिखाता वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "बुलेट ट्रेन के लिए भारत का पहला बिना गिट्टी वाला ट्रैक! 320 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार...153 किलोमीटर का वायाडक्ट (पुलनुमा निर्माण) पूरा, 295.5 किलोमीटर का पिअर काम पूरा।"