सरकार ने शेयर किया सीपीआर ट्रेनिंग का वीडियो, कहा- 'सीखें और दूसरों की जान बचाएं'
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को X पर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) ट्रेनिंग का एक पुराना वीडियो शेयर किया। मंत्रालय ने कहा, "अपनी स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाएं। सीपीआर करना सीखें और दूसरों की जान बचाएं...जीवन को बचाने की दिशा में, एक कदम आगे बढ़ें।" इससे पहले सरकार ने कहा था, "सीपीआर एक सुपरपावर है जिसका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है।"