सरकार ने शेयर की दिल्ली के मॉल में बिलिंग काउंटर के ऊपर लगे कैमरे की तस्वीर
सरकार के साइबर दोस्त ट्विटर हैंडल ने दिल्ली के एक मॉल में एक स्टोर के बिलिंग काउंटर के ऊपर लगे कैमरे की तस्वीर शेयर की है। साइबर दोस्त ने लिखा, "अपनी धनराशि की सुरक्षा के लिए सुरक्षित तरीके से पिन डालें। एटीएम या पीओएस मशीन में पिन या ओटीपी डालने से पहले देख लें कि आसपास कैमरा तो नहीं है।"