सरकार ने शेयर की पॉर्न साइट्स के ज़रिए फैलाए जा रहे मैलवेयर-इन्फेक्टेड ऐप की तस्वीर
साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने वाले सरकारी 'X' हैंडल साइबर दोस्त ने पॉर्न साइट्स के ज़रिए फैलाए जा रहे मैलवेयर-इन्फेक्टेड ऐप 'थर्मल कैमरा' को लेकर चेतावनी जारी की है। साइबर दोस्त के मुताबिक, इस ऐप के इस्तेमाल से फोन को हैक कर यूज़र का पर्सनल डेटा चुराया जा सकता है और इसके कारण वित्तीय नुकसान भी हो सकते हैं।