सरकार ने शेयर की मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की ताज़ा प्रोग्रेस रिपोर्ट व तस्वीरें
रेल मंत्रालय ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की 28 फरवरी 2023 तक की ताज़ा प्रोग्रेस रिपोर्ट व तस्वीरें शेयर की हैं। रेल मंत्रालय के मुताबिक, 28 फरवरी तक 26.33% काम पूरा हो चुका था। सरकार ने बताया है कि 37.64 किलोमीटर हिस्से में गर्डर रख दिए गए हैं और 8,003 पेड़ों को स्थानांतरित किया गया है।