सरकार ने शेयर की साल 1906 में डिज़ाइन किए गए राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर
केंद्र सरकार के पीआईबी ने ट्विटर पर साल 1906 में डिज़ाइन किए गए राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर शेयर की है। पीआईबी ने लिखा, "(1906 के) राष्ट्रीय ध्वज में 3 रंगों का समावेश किया गया था जिसके बीच में वंदे मातरम् लिखा था। इसमें तारों के साथ चांद-सूरज की आकृतियां थीं। बाद में...तारों को कमल के फूल से बदल दिया गया।"