सरकार ने शेयर की स्वतंत्र भारत के पहले पोस्टल स्टैंप की तस्वीर
केंद्र सरकार के ट्विटर हैंडल @mygovindia ने स्वतंत्र भारत के पहले पोस्टल स्टैंप की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। @mygovindia ने तस्वीर के साथ लिखा, "स्वतंत्र भारत का पहला पोस्टल स्टैंप 21 नवंबर 1947 को जारी किया गया था और तब इसकी कीमत साढ़े तीन आना थी।" सरकार ने इस तस्वीर को #MomentsWithTiranga अभियान के तहत शेयर किया है।